मेष राशिः अपने साहस से कार्य क्षेत्र मे सफलता प्राप्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र मे सम्मान मिलेगा। यात्राओं के योग बनेंगे। धर्म-कर्म के कार्यो मे मन लगेगा। भूमि एवं सम्पत्ति संबंधी मसलें आपके पक्ष मे रहेंगे और लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरी मे तरक्की हो सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति चिन्ता रहेगी। भाई-बहनो से अनबन हो सकती है। मनोरंजन के साधनों पर अधिक ध्यान देंगे।
वृषभ राशिः अपनी मेहनत से कार्य क्षेत्र मे सफलता प्राप्त करेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भूमि, सम्पत्ति से लाभ लेंगे। परिवार से सुख मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मसले आसानी से सुलझ जायेंगे। आपको कृष व्यवसाय से लाभ मिलेगा। सरकार एवं समाज से सम्मान की प्राप्ति होगी। अपनी बुद्धिमता से शत्रुओं को परास्त कर देंगे। रिश्तेदारों की तरफ से आपको विरोध मिलेगा। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे।
मिथुन राशिः अपनी मेहनत से कार्य क्षेत्र मे सफलता प्राप्त करेंगे। आपका मन चंचल रहेगा। भूमि, वाहन से लाभ की संभावना बनेगी। आपकी धार्मिक कार्यो मे रूचि रहेगी। भूमि एवं सम्पत्ति से लाभ मिलेगा। अपनी बुद्धिमता से शत्रुओं का परास्त करेंगे। समाज एवं परिवार से आपके मान-सम्मान को हानि होगी। अपनी पापपूर्ण प्रवृत्तियों के कारण नुकसान उठायेंगे। कुटिल व्यक्तियों की संगति से नुकसान होगा।
कर्क राशिः आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शत्रु पक्ष आप पर हावी रहेगा। कार्य क्षेत्र मे मान-सम्मान एवं प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। अपने बल पर लाभ लेंगे। संतान श्रेष्ठ होगी। आपकी कला में रूचि रहेगी। सरकारी कार्यो मे सफल रहेंगे। अपने व्यवहार कुशलता एवं चतुराई से लाभ लेंगे। सरकारी कार्यो मे सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म के कार्यो मे मन लगेगा। अपने व्यवसाय से लाभ प्राप्त करेंगे। रिलेशनशिप मे सुख मिलेगा।
सिंह राशिः माता-पिता के सुख मे कमी रहेगी। भूमि, सम्पत्ति और वसीयत से लाभ प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र मे बाधाओं का सामना करना पडेगा। सामाजिक मान-सम्मान मे कमी होगी। शारीरिक भोगो के प्रति अधिक ध्यान रहेगा। आपकी कला मे रूचि रहेगी। मित्रों एवं भाईयों से सहयोग मिलेगा। नौकरी मे तरक्की एवं उच्च पद मिल सकता है। वाहन से सुख मिलेगा। भौतिक सुखों का आनंद लेंगे।
कन्या राशिः अपने घर की साज-सज्जा पर अधिक ध्यान देंगे। व्यापार मे निवेश करना लाभकारी रहेगा। कार्य क्षेत्र मे बाधाओं का सामना करना पडेंगा। आप प्रसिद्धि एवं लोकप्रियता हॉसिल करेंगे। संतान आपकी श्रेष्ठ होगी। आपको कई प्रयोजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। सरकार एवं समाज से सम्मान प्राप्त करेंगे। अपनी चतुराई एवं मेहनत से लाभ प्राप्त करेंगे। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।
तुला राशिः अपने क्रोधी स्वभाव के कारण नुकसान उठायेंगे। महिला वर्ग की तरफ झुकाव होगा। धन की स्थिति सुधरेगी। शारीरिक एवं मानसिक चिन्ताएं रहेंगी। शत्रुओं द्वारा हानि होगी। पैतृक धन प्राप्ति में विवादों का सामना करना पडेगा। व्यापार मे हानि होगी। भूमि, वाहन को लेकर चिन्ता रहेगी। रिलेशनशिप मे दुरियां बढेंगी। आप किसी संस्थान के जुड सकते है। मनोरंजन के साधनों पर खर्च करेंगे।
वृश्चिक राशिः कोर्ट कचहरी एवं विवादों मे परेशानियों का सामना करना पडेगा। आप लोगो से अच्छे सम्पर्क बनायेंगे। व्यवसाय में आगे बढने का अवसर मिलेगा। अपनी प्रतिष्ठा का कायम रखना ही लाभ होगा। भूमि, वाहन से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों से सहयोग मिलेगा। लाभ प्राप्ति मे अड़चनो का सामना करना पड सकता है। रिलेशनशिप मे सुख मिलेगा। यात्राओं का योग बनेगा।
धनु राशिः परिवार में खुशियां रहेंगी और संबंधो से लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भूमि, वाहन से लाभ की प्राप्ति होगी। अपनी गहरी सूझ-बूझ से विरोधियों का परास्त करेंगे। अपनी बुद्धिमता से कार्य क्षेत्र मे सफलता प्राप्त करेंगे। घर की साज-सज्जा पर अधिक ध्यान देंगे। शिक्षा के क्षेत्र मे बाधाएँ आयेंगी। खर्चीली प्रवृत्ति के कारण अपनी सुख-सुविधाओं पर खूब खर्च करेंगे। यात्रा का योग बनेगा।
मकर राशिः आप सुखी एवं स्वस्थ रहेंगे। अपनी बुद्धिमता से कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। माता-पिता की सेवा करेंगे। विरोधियों के कारण परेशानियाँ झेलेंगे। मानसिक चिन्ताओं से परेशान रहेंगे। संतान पक्ष से हानि होगी। धार्मिक कार्यो मे मन लगेगा। कला के क्षेत्र मे आगे बढने का अवसर मिलेगा। अपनी चतुराई से कई साधनों का उपयोग कर लाभ प्राप्त करेंगे। मनोरंजन के नए साधन उपलब्ध होंगे।
कुंभ राशिः अपनी झगड़ालू प्रवृत्ति के कारण परेशानी उठायेंगे। पैतृक सम्पत्ति से लाभ मिलेगा। चोट, दुर्घटना और विवादो मे अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में प्रगतिवान् रहने से लाभ प्राप्त करेंगे। भूमि, भवन आदि का सुख भोगेंगे। सरकार एवं समाज द्वारा सम्मान प्राप्त करेंगे। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से लाभ मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। अच्छे लोगों से मित्रता होगी।
मीन राशिः अपनी बुद्धिमता से कार्य क्षेत्र मे सफलता प्राप्त करेंगे। भाई-बहनों से अच्छे संबंध बनेंगे। धर्म-कर्म के कार्यो मे मन लगेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। भूमि, वाहन से लाभ की संभावना बनेगी। अपने मन की प्रसन्नता के साथ जुडेंगे। कानूनी संबंधी मसलो मे सफलता मिलेगी। भौतिक सुखों पर अधिक खर्च करेंगे। पारिवारिक सदस्यों के प्रति चिन्ता रहेगी। विवादो मे वाणी पर नियंत्रण रखें।