मेष राशिः अपने परिश्रम से कार्य क्षेत्र मे सफलता प्राप्त करेंगे। धन, सम्पत्ति संबंधी मसले आपके पक्ष मे रहेंगे। भाई-बहनो से मतभेद होंगे। अपनी महत्वाकांक्षओं की पूर्ति करेंगे। व्यवसाय मे प्रगति एवं प्रसिद्धि प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाभ के अवसरों मे प्रतिरोध का सामना करना पडेगा। अपनी सुख-सुविधाओं की तरफ अधिक ध्यान देंगे। रिलेशनशिप मे दूरियां बढेंगी।
वृषभ राशिः धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आप प्रसिद्धि और लोकप्रियता हॉसिल करेंगे। आप एक अच्छे व्यापारी होंगे। परिवार के सदस्यो से सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र मे किसी नए प्रोजैक्ट पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। शारीरिक सुख प्राप्त होंगे। अपनी प्रभावशाली वाणी से प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। यात्राओं का योग बनेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। घर की साज-सज्जा पर अधिक ध्यान देंगे।
मिथुन राशिः धन एवं परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। आप प्रसिद्धि एवं लोकप्रियता हॉसिल करेंगे। आप सुखी एवं स्वस्थ रहेंगे। व्यापारिक गतिविधियों मे व्यस्थ रहेंगे। शारीरिक भोगों की तरफ अधिक ध्यान रहेगा। कीमती वस्तुएँ धारण करना पसंद करेंगे। आप सम्मान प्राप्ति को लेकर चिन्तित रहेंगे। आपका मन शांत रहेगा। भूमि, वाहन का सुख प्राप्त होगा। संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र मे आगे बढने का अवसर मिलेगा।
कर्क राशिः अपनी बुद्धिमत्ता से लाभ प्राप्त करेंगे। परिवारिक सदस्यो के प्रति चिन्ता रहेगी। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। यात्राओं के योग बनेंगे। आपको पराजय एवं सम्मान हानि सहनी पड़ेगी। आप वार्तालाप में निपुण होंगे। आपकी संगीत एवं चित्रकला मे रूचि रहेगी। कानूनी संबंधी मसलों मे हानि होगी। भूमि, वाहन को लेकर चिन्ता बनी रहेगी। संतान पक्ष से निराशा मिलेगी। लाभ प्राप्ति मे अडचनों का सामना करना पडेगा।
सिंह राशिः भूमि, सम्पत्ति एवं वसीयत से लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र मे प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। अपने व्यापार मे सफल रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढने का अवसर मिलेगा। मित्रों एवं भाईयों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, वाहन से लाभ की संभावना बनेगी। संतान आपकी श्रेष्ठ होगी। शारीरिक भोगों के प्रति अधिक ध्यान रहेगा। आपका मन चंचल रहेगा। अपने परिश्रम से कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
कन्या राशिः सरकार एवं समाज द्वारा प्रतिष्ठा एवं सम्मान प्राप्त करेंगे। अपने कार्यो में भाग्यशाली रहेंगे। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। व्यापार मे किसी नए प्रोजैक्ट पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। आप जमीन-जायदाद से लाभ प्राप्त करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन की स्थिति मे सुधार होगा। आप प्रसिद्धि एवं लोकप्रियता हॉसिल होगी। संतान पक्ष से निराशा मिलेगी। मनोरंजन के साधनो से लाभ मिलेगा।
तुला राशिः आप प्रसिद्धि एवं लोकप्रियता हॉसिल करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। अपने धार्मिक स्वभाव के कारण सम्मान प्राप्त करेंगे। भूमि, वाहन से लाभ मिलेगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। भाई-बहनो का सम्मान करेंगे। कार्य क्षेत्र मे प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। गुरुजनो एवं माता-पिता की सेवा करेंगे। अपने व्यापार मे सफलता प्राप्त करेंगे। संतान आपकी श्रेष्ठ होगी। रिलेशनशिप मे सुख मिलेगा।
वृश्चिक राशिः अपनी मेहनत से कमाई हुई सम्पत्ति का कुछ हिस्सा गँवा देंगे। पारिवारिक समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। आप अप्रसन्न एवं दुखी रहेंगे। धन की स्थिति कमजोर रहेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। संतान सुख नही मिलेगा। इच्छापूर्ति के लिए विशेष प्रयत्न करने पडेगे। चोट, दुर्घटना और विवादो मे सावधानी रखे। प्रॉपर्टी मे निवेश करना हानिकारक रहेगा।
धनु राशिः भूमि, संपत्ति एवं वसीयत से लाभ मिलेगा। जीवन साथी से सुख मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र मे सम्मान प्राप्त करेंगे। अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप कार्य करेंगे। आप घरेलु एवं सांसारिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आप मुकद्मेबाजी एवं व्यापारिक भागीदारी के मामलों में सफल रहेंगे। अपनी बुद्धिमानी से लाभ प्राप्त करेंगे। आप कुशल व्यापारी होंगे। भौतिक सुखों पर अधिक खर्च करेंगे।
मकर राशिः आप धन, सम्पत्ति प्राप्त करने के लिए व्यग्र रहेंगे। आप प्रसिद्धि एवं लोकप्रियता हॉसिल करेंगे। अपने प्रतिद्वंद्वियों का पराभव कर देंगे। पति-पत्नी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। सरकारी कार्यो मे सफलता मिलेगी। लेनदारों और शत्रुओं का दबाव झेलेंगे। आप भयभीत एवं चिन्तित रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी मसलों मे परेशानी होगी। रिलेशनशिप आपको अपनो से दूर कर देगी। आप कला प्रेमी होंगे।
कुंभ राशिः अपने कार्यो द्वारा समाज में प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढने का अवसर प्राप्त होगा। संतान पक्ष से लाभ मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के प्रति खर्चो मे वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमता से कार्य क्षेत्र मे सफलता प्राप्त करेंगे। आप ब्राह्मण एवं धार्मिक व्यक्तियों का सम्मान करेंगे। मित्रों एवं भाईयों से सहयोग प्राप्त होगा। संगीत और कविता में रुचि होगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
मीन राशिः गुरूजनों का सहयोग मिलेगा। अपने कार्य क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करेंगे। व्यापार में निवेश करना लाभकारी रहेगा। सत्ता एवं सम्पत्ति से लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार मे खुशियां रहेंगी और संबंधो से लाभ मिलेगा। घर की साज-सज्जा पर अधिक ध्यान देंगे। भूमि, वाहन से लाभ प्राप्त करेंगे। मनोरंजन के नए साधन उपलब्ध होंगे। धार्मिक कार्यो मे मन लगेगा। रिलेशनशिप मे सुख मिलेगा।